इस्राईली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नितिन याहू ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के जारी रहने पर जोर दिया है।
फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार बिन्यामिन नितिन याहू ने बृहस्पतिवार को उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सैनिकों की ओर से एक फ़िलिस्तीनी के मारे जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस्राईली सैनिक पूरी ताकत से फ़िलिस्तीन के विरुद्ध कार्यवाही जारी रखेंगे।
ग़ौरतलब है कि उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी में बुधवार को ज़ायोनी सैनिकों के हवाई हमले में एक फ़िलिस्तीन शहीद और एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गये थे।
इस्राईली प्रधानमंत्री ने इसी तरह फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास से मांग की है कि वह फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध का निरस्त्रीकरण कराएं।
12 जून 2014 - 15:05
समाचार कोड: 615512
इस्राईली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नितिन याहू ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के जारी रहने पर जोर दिया है।